जब सम्पूर्ण विश्व कोरोना महामारी की चपेट में था, उस समय मानवता की रक्षा और सेवा के लिए अनेक संत, संस्थाएँ और समाजसेवी सामने आए। उनमें से एक नाम है – परम पूज्य गुरुदेव, राष्ट्रसंत श्री इन्द्रदेवजी महाराज का, जिन्होंने वृंदावन सहित विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा सहायता और राहत सेवाएँ प्रदान कीं।
कोविड-19 की भयावह स्थिति में जब लोग अपनों से दूर हो रहे थे, इलाज की व्यवस्था टूट रही थी और अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही थी, तब पूज्य गुरुदेव ने वृंदावन में निःशुल्क चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कीं।
दवाइयों एवं पौष्टिक आहार का वितरण गुरुदेव के निर्देशन में किया गया। विशेष आयुर्वेदिक काढ़ा, इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाइयाँ, होम्योपैथिक मेडिसिन, विटामिन सप्लीमेंट्स आदि का वितरण नियमित रूप से किया गया।
बीमार एवं जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन, फल, दूध एवं आवश्यक सामग्री उनके घर तक पहुँचाई गई, जिससे उन्हें राहत और स्वास्थ्य लाभ मिला।





