क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत इंद्रदेवजी राधारस बिहारी बहुउद्देश्यीय संस्था (KRIS)
स्थापना: क्रांतिकारी राष्ट्रसंत इंद्रदेवजी राधारास बिहारी बहुउद्देश्यीय संस्था (KRIS)
क्रांतिकारी राष्ट्रसंत इंद्रदेवजी राधारास बिहारी बहुउद्देश्यीय संस्था (KRIS) एक प्रतिष्ठित, पंजीकृत एवं लोकहितैषी धर्मार्थ संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 2010 में परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं संकल्प से की गई।
संस्था का मूल उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा एवं मानव कल्याण के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करना है। स्थापना काल से ही संस्था समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर ग्रामीण, निर्धन, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
KRIS एक बहुआयामी सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन है, जो शिक्षा, वैदिक संस्कार, स्वास्थ्य सेवा, प्राकृतिक चिकित्सा, गौ-सेवा, पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं मानवीय सेवा के विविध क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्यरत है।
संस्था का विश्वास है कि "सेवा ही सर्वोच्च साधना है"। इसी भावना के साथ संस्था समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं आत्मिक उन्नति के अवसर पहुँचाने हेतु सतत प्रयासरत है।
न है।
📜 कानूनी स्थिति और पंजीकरण
- संस्था भारत सरकार एवं महाराष्ट्र शासन के संबंधित विभागों में विधिवत पंजीकृत है तथा विभिन्न वैधानिक मान्यताओं एवं कर संबंधी अनुमोदनों से युक्त है। ट्रस्ट पंजीकरण पंजीकरण क्रमांक: 1860 : 12253 दिनांक: 10 जून 2010 सोसायटी पंजीकरण पंजीकरण क्रमांक: 1950 : F-13865 दिनांक: 28 जून 2013 आयकर अधिनियम की धारा 12A Unique Registration Number: AACTK5193QE20216
🎯 संस्था के मुख्य उद्देश्य
- संस्था का कार्यक्षेत्र अत्यंत व्यापक है। मुख्यतः संस्था निम्नलिखित पाँच प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करती है
1. शैक्षणिक विस • वैदिक गुरुकुल एवं आधुनिक शिक्षा का विकास • निर्धन एवं ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा • छात्रवृत्ति, पुस्तक वितरण एवं शैक्षणिक सहायता • संस्कार आधारित शिक्षा प्रणाली का प्रचार-प्रसार
2. आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास • श्रीमद्भागवत कथा, यज्ञ एवं आध्यात्मिक आयोजन • भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का संरक्षण एवं संवर्धन • नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता अभियान • महिला एवं युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम • धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का संचालन
3. वैद्यकीय एवं आरोग्य सेवाएँ • आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचार • निःशुल्क एवं रियायती स्वास्थ्य सेवाएँ • स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरण कार्यक्रम • ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
4. क्रीड़ा एवं युवा विकास • ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन • योग, व्यायाम एवं शारीरिक विकास • खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन • राष्ट्र निर्माण हेतु युवाओं का व्यक्तित्व विकास
5. कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण • प्राकृतिक एवं जैविक खेती का प्रोत्साहन • किसानों के लिए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन • जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान • पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के कार्यक्रम
🌿 संस्था का मिशन
KRIS का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक, स्थायी एवं मूल्याधारित परिवर्तन लाना है।
संस्था भारतीय ऋषि परंपरा, वैदिक ज्ञान एवं सनातन संस्कृति को आधुनिक विज्ञान एवं सामाजिक आवश्यकताओं के साथ समन्वित करते हुए ऐसा समाज निर्मित करने के लिए कार्यरत है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, आत्मनिर्भरता एवं आध्यात्मिक उन्नति का समान अवसर प्राप्त हो।
संस्था का लक्ष्य एक ऐसे भारत के निर्माण में सहयोग देना है जो शिक्षित, स्वस्थ, संस्कारित, आत्मनिर्भर, पर्यावरण-संवेदनशील एवं आध्यात्मिक मूल्यों से समृद्ध हो।
📍 संस्था की विशेष जानकारी
मुख्य पता: संत इंद्रदेवजी महाराज आश्रम, NH 6, गट नं. 139/1, सावखेड़ा हॉल, पारोला, जलगांव, महाराष्ट्र - 425109
वृंदावन कार्यालय: श्री राधा किशोरी सेवा धाम, संत कॉलोनी, परिक्रमा मार्ग, आनंद मठ के पास, वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश - 281121
वेबसाइट:
santindradevjimaharaj.com
ईमेल:
[email protected]
मोबाइल: +91 8805960202, +91 8805970202